फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से मायके जाने की रस्म अदा हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने से पूरी हुई विवाहिता के मायके की रस्म
विज्ञापन

हल्दौर। गांव बल्दिया में पांच दिन पूर्व धामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव कुंवर बसेड़ा से बारात आई थी। ग्रामीणों के अनुसार वर और वधू पक्ष के युवकों में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर मारपीट हो गई थी। लेकिन बाद में विधिवत शादी की रस्में अदा कर दुल्हन की विदाई कर दी गई थी। लड़की पक्ष को दो दिन पूर्व लड़की को प्रथम बार उसकी ससुराल से लाने की रस्म अदा करनी थी। लेकिन लड़की पक्ष इस बात से भयभीत था कि लड़की की ससुराल में उसके साथ मारपीट होगी। लड़की वाले दो दिन तक लड़की को लेने उसकी ससुराल नहीं पहुंचे। लड़की पक्ष ने मामले की शिकायत हल्दौर थाना पुलिस से की। पुलिस ने दोनों पक्षों समेत दुल्हन को भी थाने बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच थाने में समझौता हुआ। दुल्हन के प्रथम बार मायके जाने की रस्म थाने में अदा की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा ने दोनों पक्षों में समझौता होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें