खरीदे गए गन्ने का 14 दिन में करें भुगतान
नांगलसोती/ नजीबाबाद। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के जीएम को ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने ज्ञापन में गन्ना भुुगतान समय सीमा सहित कई मांग शामिल हैं। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के प्रधान प्रबंधक नरपत सिंह से मिला। बुधवार को प्रधान प्रबंधक से मिले किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने गन्ना मूल्य भुगतान सहित कई मांगों का ज्ञापन मिल प्रशासन को दिया। ज्ञापन में किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, 14 दिन के भीतर खरीदे गए गन्ने का भुगतान करने, मैली पर बढ़ाई दर वापस लेने, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की मांगेें शामिल थीं। प्रधान प्रबंधक से मिले किसानों के प्रतिनिधि मंडल में अचल शर्मा, महीपाल तोमर, नरेंद्र सिंह, जोगराज, ललित कुमार, अजीत पाल, संजय, सोमपाल आदि मौजूद रहे।