पालिका ने दो पशुओं को नहटौर गोशाला में छुड़वाया
धामपुर। पालिका के सफाई निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि पालिका की ओर से बृहस्पतिवार को रामगंगा कालोनी से दो सांड़ों को पकड़ कर नहटौर सिथत गोशाला में छुड़वाया गया। अब तक पालिका की ओर से आधा दर्जन गोवंश को पकड़ कर जिले की कई गोशालाओं में छुड़वाया जा चुका है। नगर के करन सिंह, भूरा सिंह, कृपाल सिंह का कहना है कि पालिका के प्रयास करने के बाद अभी भी कई गोवंश शीला टाकिज के पास ऊंची पुलिया के निकट कब्रिस्तान में विचरण कर रहे हैं। पालिका से इन पशुओं को भी जलद पकड़ कर छुड़वाने की मांग की है।