नजीबाबाद। युवाओं ने एसडीएम डॉ. पंकज कुुमार वर्मा को शॉल ओढ़ाकर विदाई दी। सपा विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रफीक अंसारी के निवास स्थान मो. रमपुरा में एसडीएम के विदाई समारोह आयोजित हुआ। नजीबाबाद से प्रमोशन होकर सहारनपुर सिटी मजिस्ट्रेट बनने पर कार्यकर्ताओं और समाज सेवी युवाओं ने एसडीएम को बधाई दी। डॉ. रजा अंसारी, सुल्तान, राजारामपुर के ग्राम प्रधान शाहिद, हाजी इरफान, सलीम, डॉ. सईदुर रहमान, अतीक अंसारी, नईम अहमद, आतिफ अंसारी आदि ने एसडीएम द्वारा नजीबाबाद को दी सेवाओं की सराहना की।