सुजीत कुमार बने जिले के नए डीएम
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय का तबादला हो गया है। उन्हे शासन में विशेष सचिव गृह , कारागार प्रशासन व सुधार विभाग में भेजा गया है। अटल कुमार राय एक साल 15 दिन तक बिजनौर के डीएम रहे। अटल कुमार राय ने एक फरवरी 2018 को बिजनौर के डीएम का कार्यभार ग्रहण किया था। अपने मधुर व्यवहार से वे हर किसी से घुले मिले रहते थे। किसानो को गन्ना भुगतान कराने के मामले मे उन्होंने शुगर मिलो पर खूब दबाव बनाया। किसानों पर लाठी चार्ज होने के बाद डीएम के तबादले की अटकलें लगनी भी शुरू हो गई थी। कई दिन से उनके तबादले की चर्चा थी। अटल कुमार राय की अगुवाई में कई बार गंगा सफाई अभियान जोर शोर से चला। अटल कुमार राय की जगह सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद लखनऊ व अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद सुजीत कुमार को बिजनौर का डीएम बनाया गया है।