नगीना पुलिस ने पकड़े 22 शराबी
नगीना। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने नगर के अलग अलग तीन स्थानों पर छापे मारकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 22 लोगों को पकड़कर उनका चालान कर दिया। थाना प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि एसपी संजीव त्यागी के निर्देश पर दरोगा सुनील पूनिया, सत्यराज सिंह, अजेंद्र सिंह के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया। शनिवार की रात तक चली कार्रवाई में बढ़ापुर रोड स्थित गांव नंदपुर, नहटौर रोड स्थित एक खोखे, बढ़ापुर बस स्टैंड के पास से 22 लोगों को हिरासत में लेकर नगीना सीएचसी पर सभी का मेडिकल कराकर उनका चालान किया। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।