फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर पोलियो से बचाव के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पोलियो से बचाव के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

चांदपुर। लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर की रासेयो के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन को दोनों इकाईयों के स्वयंसेवकों ने पोलियो दिवस के रूप में मनाया। प्राथमिक विद्यालय भिड़ियाखेड़ी व पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिड़ियाखेड़ी में चल रहे शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. पीयूष तोमर ने किया। स्वयंसेवकों ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर ने छात्र छात्राओं को पोलियो के बचाव के प्रति जागरूक किया। प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रशांत तोमर, दूसरी इकाई के राजकुमार सिरोही के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने गांव में रैली निकालकर गांववासियों को पोलियो के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में कुलवेंद्र सिंह, अनिल कुमार, रामनाथ सिंह, दीपक कुमार, सत्यवीर सिंह, रीना, लोकेश कुमार, सुभाष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें