कौशल और यश ने बैडमिंटन में जीते पदक
बिजनौर । एमडी इंटरनेशनल स्कूल के दो छात्रों ने इंडियन स्पोर्ट्स नेशनल खेल प्रतियोगिता 2018 में बैडमिंटन चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण व एक रजत पदक जीता। प्रधानाचार्या ऋतु कोचर के अनुसार प्रतियोगिता में कक्षा आठ के कौशल चौधरी व नौ के यश चौधरी ने परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। कौशल चौधरी ने अंडर 14 वर्ग में एकल मुकाबले में स्वर्ण पदक तथा डबल्स में भी स्वर्ण जीता। अंडर 17 वर्ग में यश चौधरी ने एकल प्रतियोगिता में रजत पदक तथा डबल्स में स्वर्ण पदक पदक जीता है। स्कूल आने पर दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या ने कहा कि दोनों छात्रों ने स्कूल का ही नहीं जिले का भी नाम रोशन किया है। क्रीड़ा शिक्षकों सुखविंद्र सिंह व शंकर आशियाना की भी सराहना की गई।