फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में पुरूषोतम व अनिका प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खुली खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज आंकू के खेल मैदान में हुई प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रधानाचार्य महकार सिंह ने किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर फर्राटा दौड़ में पुरुषोत्तम कुमार, अक्षय कुमार, गौरव कुमार, 400 मीटर में पुरुषोत्तम कुमार, पुनीत, अभिषेक, 800 मीटर दौड़ में गुलशेर, मोहित शर्मा, विकुल कुमार, 1500 मीटर दौड़ में गुलशन अहमद, तुलाराम, मोहम्मद सलमान, लंबी कूद में दीपक कुमार, मोहित शर्मा, शिवम कुमार, गोला फेंक में मोहम्मद आमिल, पुरुषोत्तम कुमार, गुलशेर अहमद, चक्का फेंक में मोहम्मद आमिल, गुलशेर अहमद, हेमंत कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। महिला वर्ग में 800 मीटर दौड़ में नीतू, स्वाति, लक्ष्मी, लंबी कूद में स्वाति, सलोनी, आंचल, 100 मीटर फर्राटा दौड़ में अनिका, स्वाति, शिवानी, 400 मीटर में नीतू, अनिका, आंचल व सलोनी, गोला फेंक में नीतू, अनिका व वंशिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। कबड्डी में गांव फलौदी की पुष्पेंद्र कुमार, अतुल, प्रशांत, मौसम, मोहित व दीपक की टीम प्रथम रही। मुसर्रदपुर दिल्ली के अनुज, हिमांशु, पुष्पेंद्र, सत्यम, भीम, राहुल व राजकुमार की टीम द्वितीय रही। ब्लॉक प्रमुख मृणाल त्यागी व बीडीओ सुधा रानी पाठक ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद वशिष्ठ, दान सिंह बोहरा, जाहिद हसन, करणवीर सिंह, अनिल, शेर खान, रिजवान अहमद, अनुभव, हरि सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें