फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में सलमान कलियर व बाबा बजरंगी अयोध्या ने मुकाबला जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती में सलमान कलियर ने मुकाबला जीता
विज्ञापन

अफजलगढ़। नगर पालिका अफजलगढ़ चुनाव का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश व अन्य राज्य के पहलवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी ने फीता काटकर किया। आयोजित राष्ट्रीय एकता दंगल में पहले दिन पहला मैच सलमान अंसारी कलियर शरीफ सहारनपुर व उमेश पहलवान गौरखपुर के बीच खेला गया। दूसरा मैच में जयपाल इटावा व बाबा बजरंगी दास अयोध्या के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें सलमान कलियर व बाबा बजरंगी दास अयोध्या विजयी रहे। कार्यक्रम में चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी का समिति आयोजकों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं इस मौके पर सलीम अंसारी ने कहा कि किसी भी तरह की प्रतियोगिता मेलजोल को बढ़ावा देती हैं। इस मौके पर वसीम अंसारी सभासद अब्दुल्ला, खलील अहमद उर्फ पप्पू पठान, कलवा कुरैशी, सलीम, कासिम, इकरार, सलीम कुरैशी, राम स्वरूप समिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें