फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटलिफ्टिंग में जीते गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। चंदौली में हुई उत्तर प्रदेश वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिजनौर जनपद के चार वेटलिफ्टरों ने अपने अपने वर्ग भार में गोल्ड मेडल जीत कर जनपद का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन चंदौली डिस्ट्रिक्ट वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया था। गांव भूरापुर के चौधरी वेट लिफ्टिंग सेंटर के खिलाड़ी अक्षित कुमार ने 67 किलो भारवर्ग में स्नैच में 93 तथा जर्क में 121, हर्षित सिंह ने 73 किलोग्राम भार वर्ग में जर्क में 127 तथा स्नैच में 90, सिद्धांत कुमार ने 96 किलो भार वर्ग में जर्क में 127 तथा स्नैच में 115, विवेक कुमार ने 109 किलो भार वर्ग में स्नैच में 125 तथा जर्क में 155 किलोग्राम वजन उठाया। चारों ने अपने-अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीते। खिलाड़ियों ने बताया कि उनका चयन 14 दिसंबर से नागपुर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें