नौगांवा सादात। शास्त्री स्मारक इंटर कालेज खंडसाल कला में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथावाचक स्वामी शिवचंद्र दास ने भक्तों को श्रीकृष्ण भक्ति का उपदेश देते हुए कहा कि कृष्णजी की भक्ति से ही मोक्ष प्राप्त हो जाता है। कथा एक अक्तूबर तक नियमित रूप से चलेगा। इस दौरान स्वामी कपिल मुनि, प्रबंधक निरंकार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।