नगीना। ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर किया गया। गांव बघाला निवासी ओमप्रकाश के बेटे रोहित और मोहित बाइक से शुक्रवार की देर शाम नगीना आ रहे थे। नगीना-नहटौर मार्ग स्थित गांव धर्मशानंगली के पास नगीना की ओर से आ रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। घायलों को नगीना सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया। दोनों की हालत गंभीर देख उन्हें बिजनौर रेफर कर दिया गया।