बस की चपेट में आकर पिता की मौत, बेटी घायल
नींदडू़। पुत्री को दवाई दिलाकर घर लौट रहे साइकिल सवार एक व्यक्ति की बस की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। शुक्रवार को शेखपुरा पित्था निवासी संजय कुमार (42) साइकिल पर 12 साल की पुत्री निशा को बैठाकर तरकौला गांव से दवाई लेने गया था। वापसी में कडूला नदी के पुल पर पीछे से आई रोडवेज बस की चपेट में आकर संजय और उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को धामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया, वहां इलाज के दौरान संजय कुमार ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस का चालक और परिचालक बस को छोड़कर भाग गए। बस में बैठे यात्री भी बस से उतर कर चले गए। संजय कुमार की मृत्यु के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई जितेंद्र कुमार ने अज्ञात बस चालक एवं परिचालक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।