बिजनौर। केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भाजपा युवा मोर्चे ने बाजार में घूमकर व्यापारियों से सहायता राशि एकत्र की गई। युवा नेता राहुल चौधरी ने बताया कि विपदा की घड़ी में पूरा देश केरल के साथ है। पूरे जिले में व्यापारियों से सहयोग लेकर चंदा एकत्र किया जाएगा। यह राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा की जाएगी। सिविल लाइंस, चौधरी मार्केट, बाबा प्लाजा आदि बाजार से धनराशि एकत्र की गई। इस दौरान शुभम चौधरी, अपूर्व चौधरी, अंकित चौधरी, दीपक कुमार, हर्षित सिंह, धर्मेंद्र कुमार, विकुल, ऋषभ राठी, विनीत कुमार, संजीव, मोनू आदि मौजूद रहे।