फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भी नहीं रोक पाई भाई-बहन का प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल भी नहीं रोक पाई भाई-बहन का प्यार
विज्ञापन

बिजनौर। जेल की दीवारें भी भाई-बहन का प्यार नहीं रोक पाईं। बहनों ने जेल में 400 से ज्यादा भाइयों को राखी बांधकर उनके जल्दी जेल से बाहर आने की कामना की। आरएसएस कार्यकर्ताओं ने भी जेल में बंदियों को रक्षा सूत्र बांधे। जिला कारागार में करीब 1100 बंदी हैं। बंदियों को राखी बांधने के लिए सुबह से ही बहनों की कतार जेल के बाहर लग गई। जिले भर से बहनें जेल में बंद भाईयों को राखी बांधने के लिए पहुंची। जिला कारागार ने बहनों को जेल में मिठाई ले जाने की छूट दी थी। भाईयों को राखी बांधकर व मुंह मीठा कराकर बहनों ने उनके दीर्घायु होने व जेल से जल्दी आने की कामना की। 400 से ज्यादा बहनों ने भाईयों को राखी बांधी। इस दौरान बहनें भावुक हो गईं। जेल में बंद महिला बंदियों से राखी बंधवाने के लिए भाई भी जिला कारागार पहुंचे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े डा.राघव मेहरा, डा.जितेंद्र, प्रदीप, जितेंद्र चौधरी भी जेल गए। उन्होंने 300 बंदियों को रक्षा सूत्र बांधे। संघ के सदस्यों से बंदियों से अच्छा आचरण करने, जेल से बाहर आकर देश हित व महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में लगने का आह्वान किया। जेल अधीक्षक राधेकृष्ण मिश्रा के अनुसार जेल में बंद काफी बंदियों को उनकी बहनों ने राखी बांधी है। जेल में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें