फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ ने समायोजन प्रक्रिया पर की अपति

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्घ प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बीआरसी केंद्र पर आयोजित की गई। संघ के जिला प्रभारी मोबीन हसन सहित शिक्षक नेताओं ने समायोजन प्रक्रिया पर रोष व्यक्त किया। शिक्षकों का दावा है कि जिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या के मानक से कम शिक्षक तैनात हैं, उन विद्यालयों में शिक्षकों का समायोजन नहीं किया जा रहा है। उर्दू पढ़ने वाले विद्यार्थियों को समायोजन में उर्दू शिक्षक देने के प्रति शिक्षा विभाग उपेक्षित रवैया अपना रहा है। रोष व्यक्त किया कि 21 विद्यालयों में विज्ञान शिक्षक के पद रिक्त हैं। जबकि 48 विज्ञान शिक्षकों को समायोजन प्रक्रिया में भेजा जा रहा है। शिक्षक नेताओं ने विज्ञान वर्ग के 27 अतिरिक्त शिक्षकों के समायोजन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए डीएम और बीएसए से समायोजन प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है। शिक्षकों ने समायोजन प्रक्रिया रद्द कर पुन: शिक्षकों का नियमानुसार समायोजन करने की मांग की है। ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रद्युमन शर्मा की अध्यक्षता और अजय पाल के संचालन में आयोजित बैठक में अश्वनी कुमार, नरेश कुमार, मुदस्सिर, शुएब, अमित अग्रवाल, राजवीर, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें