फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल के शहीदों को श्रद्घांजलि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिल्ली पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। विद्यालय स्टाफ सहित छात्र-छात्राओं ने कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बच्चों ने गीत सुनाकर देशभक्ति का जज्बा जगाया। बच्चों ने कारगिल युद्ध का मंचन करके जवानों के बलिदान को जीवंत रूप में दर्शाकर देश प्रेम की भावना को जाग्रत किया। कार्यक्रम में सौरभ कालिया, कैप्टन विजयंत थापर, मनोज पांडे, विक्रम बत्रा आदि से प्रेरणा लेकर देश के लिए मर मिटने का आह्वान किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर प्रमोद गुप्ता, प्रबंधिका सविता गुप्ता और तुषार गुप्ता ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें