फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का सबब बन सकते हैं बिजली के पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उझारी-हसनपुर मार्ग पर बिजली के कई पोल तिरछे हो गए हैं जो कभी भी गिर सकते हैं। इससे हादसों का अंदेशा बना रहता है। हसनपुर मार्ग पर डॉक्टर लल्लू वाली गली पर लगे बिजली के खंभे गिरने की स्थिति में खड़े हैं। हादसे को दावत दे रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग चैन की नींद सोया हुआ है। बिजली विभाग को शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है। गौरतलब है कि इस हसनपुर संभल मार्ग से रोजाना बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी गुजरते हैं। इसके बाद भी जान बूझकर अनदेखी की जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार उझारी बिजली घर में भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें