नौगांवा सादात। स्वच्छ भारत मिशन अरबन के तहत नगर पंचायत नौगांवा सादात के तेरह वार्ड खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया गया है। जबकि बाकी बचे तीन वार्ड ओडीएफ की प्रक्रिया में हैं। नगर पंचायत के ईओ ने बताया कि अगर नगर पंचायत का कोई नागरिक शौचालय बनाने के लिए पात्र है और शौचालय से वांछित है तो वह सात दिन के भीतर शौचालय निर्माण के लिए आवेदन करें।