फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण से नाता जोड़ो पॉलीथिन का प्रयोग छोड़ो जागरूक रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाजपाईयों ने पर्यावरण से नाता जोड़ो पॉलीथिन का प्रयोग छोड़ो जागरूक रैली निकाली निकलाकर शहर वासियों को पॉलीथिन से होने वाली हानियों के बारे में अवगत कराया। वहीं लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने के अपील की है।रैली के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा ने बताया के प्रदेश सरकार द्वारा प्लास्टिक उपयोग के कारण पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव एवं नुकसान के लिए कानून बनाया गया है। जिसके उपलक्ष में पर्यावरण से नाता जोड़ो पॉलीथिन का प्रयोग छोड़ो जागरूक रैली निकाली गई। रैली को बाबा गंगा नाथ मंदिर से सीडीओ दिनेश कुमार ने हरी झंडी देकर आरंभ किया। जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई आर्य समाज मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। रैली के संरक्षक सतीश अरोड़ा ने सभी का अभिवादन करते हुए आर्य समाज के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अजय टंडन, तिलक राज चौहान, पुष्कर लाल गुप्ता, पंकज मित्तल, अतुल जैन, विरेनदृ पाल सिंह, कुंवर विनित अग्रवाल, सुमित धवन, सुधांशु विशनोई, खान सलाउद्दीन, अशोक रस्तोगी, संतोष, विशाल गोयल, केके बत्रा, अमित रस्तोगी, सैयद मुर्तजा, अंकुर चौहान आदि लौग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें