फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समस्याओं को लेकर डीएम से मिला भाकियू का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। किसान समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजय पाल सिंह के नेतृत्व में डीएम से वार्ता की। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि तत्काल समस्याओं का निराकरण करने की मांग काते हुए कहा कि गन्ना किसानों को अपने सटटे के सत्यापन के लिए केवल जनसेवा केंद्र से निकली स्वप्रमाणित फर्द देनी होगी। समस्त गन्ना भुगतान तीन किस्तों में आगामी 31 अगस्त तक करा दिया जाए। एकाएक फुंक रहे ट्रांसफार्मरों की जांच कराई। चकबंदी संबंधित शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाए। आगामी पेराई सत्र के लिए हसनपुर मिल की क्षमता दोगुनी हो। इस दौरान कुछ किसानों की व्यक्तिगत समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया गया । इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी उम्मेद सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष देवराज सिंह, काले सिंह, शीशपाल सिंह, सतेंदर सिंह, सोमपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें