फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी करने वालों के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौली निवासी तिलकराज पुत्र रामप्रसाद और सुनील कुमार पुत्र ओंमकार ने हसनपुर कोतवाली में एक तहरीर दी है। आरोप है कि अलीमुल इस्लाम निवासी शाहपुर कला ने स्वयं को रेलवे विभाग में कर्मचारी बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर तिलकराज से 160000 रुपये और सुनील कुमार से 70000 रुपये ठग लिए। जबकि कोई भी नौकरी नहीं लगवाई गई। धोखे से कुछ पैसे वापस करते समय कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए थे। जब पैसों का तगादा किया तो वह झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें