पंक्तिवार धान की रोपाई कराई
नहटौर। आत्मा योजना के अंतर्गत गांव अब्दुल खालिकपुर बलराम में एक किसान के खेत में पंक्ति से धान की रोपाई कराई गई। किसानों को धान की फसल की बेहतर उपज की जानकारी दी गई। किसान चंद्रशेखर के खेत पर फार्म स्कूल का आयोजन किया गया। ब्लॉक आंकू के एडीओ पीपी सत्यप्रकाश, पुनीश कुमार, जयशरण सिंह के नेतृत्व में एक एकड़ भूमि पर धान की प्रजाति पूसा बासमती दो की पंक्तिवार रोपाई कराई गई। इस मौके पर किसानों को बताया कि खेतों में अच्छे पौधों का चयन करके रोपाई कराएं। रोपाई करते समय पौधों की दूरियों का विशेष ध्यान रखें। मजदूर पौधों की रोपाई करते समय जड़ों को अच्छी तरह से खेतों में लगाएं। धान की फसल में रोपाई के बाद खरपतवार नाशकों का प्रयोग पहले ही कर लें। खरपतवार नाशक का प्रयोग करने से खेतों में पौधों को कोई नुकसान नहीं होता है।