फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बच्चे नहीं पहुंचे तो कहीं अध्यापक रहे नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। करीब डेढ़ महीने की छुट्टी के बाद भी बेसिक शिक्षा का हाल बेहाल मिला है। कई स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही तो कई स्कूलों से अध्यापक नदारद मिले। गर्मी की छुट्टियों के बाद सोमवार को सत्र के पहले दिन सर्व शिक्षा अभियान की हवा निकल गई है। एक दर्जन से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में बच्चे परिसर में टहलते मिले। जबकि शिक्षक स्कूल में दाखिल भी नहीं हुए। बच्चों ने पूछने पर बताया कि गुरु जी आए हैं लेकिन कहीं चले गए। हालांकि सीबीएसई स्कूलों में पहले ही दिन बच्चों की उपस्थिति ठीक-ठाक पाई गई। लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग के कालेजों और बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों की कहीं बच्चों की संख्या बेहद कम मिली तो कहीं गुरुजी ही नदारद रहे। बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि कि प्राइमरी स्कूलों में अव्यवस्था की जांच की जाएगी। इसके बाद दोषी शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें