एसडीएम ने स्टोन क्रेशर पर छापा मारा
अफजलगढ़। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को एसडीएम ने अफजलगढ़ कादराबाद मार्ग स्थित श्री रामगंगा स्टोन क्रेशर की जांच की। जांच के दौरान क्रेशर संचालक कोई भी अभिलेख उपलब्ध नहीं कर सका। एसडीएम आजाद भगत सिंह का कहना है कि स्टोन क्रेशर का अवैध संचालन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। मामले को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर आरोप लगाया था कि क्षेत्र में अवैध ढंग से स्टोन क्रेशर का संचालन कराया जा रहा है। स्टोन क्रेशर पर क्षेत्र की नदियों से अवैध ढंग से पत्थर लाकर रेत बनाया जा रहा है। लेकिन जांच में संचालक कोई भी कागज नहीं दिखा सका। एसडीएम ने संचालक से सभी दस्तावेजों को तलब किया है।