रेहड़। दो दिन पहले आए तूफान से दर्जनों पेड़ टूटकर गिर गए, जिसकी वजह तार टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप है।
कासमपुरगढ़ी में कब्रिस्तान के पास यूकेलिप्टस का पेड़ टूटकर गिर जाने से बिजली का तार टूट गया। ग्रामीण बंटी, टिंकू, कपिल, राहुल, रजत ने बताया कि 24 घंटे से आपूर्ति बाधित होने से लोगों में हाहाकार मचा है। समरसेविल नल बंद है। पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है। दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे है। उधर, उधोवाला निवासी योगेंद्र 20 वर्ष पुत्र राजेंद्र बुधवार शाम जब खेत पर पानी लगा रहा था। तो अचानक आंधी में यूकेलिप्टस का पेड़ टूटकर उसके ऊपर गिर गया। जिसमें योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। योगेंद्र को उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाया गया है।