स्टोन क्रेशर के फोरमैन को जहर खिलाया
नजीबाबाद। मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर भारत स्टोन क्रेेशर स्थित है। गांव टांडा निवासी अनिल कुमार स्टोन क्रेशर पर फोरमैन है। बुधवार दोपहर स्टोन क्रेशर पर आए कुछ लोग अनिल को जबरन अपने साथ ले गए। पूर्वी गंगनहर बाईपास मार्ग पर ले जाकर उसको जहरीला पदार्थ खिलाया। अनिल की हालत बिगड़ने के बाद उसे साथ लेकर आए लोग चंदक हैड क्षेत्र में डालकर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर अनिल के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। अनिल को पूजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद अनिल की हालत में सुधार होने से परिजनों ने राहत की सांस ली। स्टोन क्रेशर स्वामी रफीक अंसारी ने अनिल के साथ घटना घटने पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि अनिल साधारण स्वभाव का कर्मचारी है।