नीलगाय की टक्कर से तीन युवक घायल
अफजलगढ़।
गांव चौहड़वाला के नजदीक नीलगाय की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार को मोहल्ला नेजोसराय निवासी जावेद, परवेज पुत्र अमीर अहमद और मोहम्मद वाशिद पुत्र जमीर एक बाइक पर मजदूरी करने के लिए जामुनवाला जा रहे थे। गांव चौहड़वाला के निकट अचानक मार्ग पर तेजी से आई नीलगाय ने बाइक में जबर्दस्त टक्कर मार दी। नीलगाय की टक्कर से बाइक दूर जाकर गिरने से तीनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से तीनों को नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।