नहटौर (बिजनौर)। गांव सदरूद्दीनगर में सुजीव चौधरी के प्रतिष्ठान पर प्रेरकों की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें प्रेरक संघ के जिला उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह ने कहा कि पूर्व में लखनऊ में आयोजित अधिकार दिलाओ रैली में भाजपा नेता अमित शाह और राजनाथ सिंह ने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था। मगर, सरकार प्रेरकों के प्रति गंभीर नहीं है। सरकार वादा खिलाफी करते हुए भारत साक्षरता मिशन को ही बंद करने का प्रयास कर रही है। 31 दिसबंर को उनकी संविदा खत्म करने का आदेश भी जारी कर दिया गया था। प्रेरकों के धरना प्रदर्शन करने पर मात्र दो माह के लिए उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया है। प्रेरकों को नियमित करने की कोई प्रक्रिया का प्रयास तक भी नहीं किया जा रहा है। प्रेरकों को एकजुट होकर इसका जवाब देना होगा। इस मौके पर अशोक सैनी, जितेंद्र चौहान, नरेश कुमार, प्रमोद कुुमार, थम्मन सिंह, वीरेंद्र कुमार, रक्षपाल, लोकेंद्र सिंह, बबली, सोना, राखी, दीपा आदि ने भाग लिया।