धामपुर (ब्यूरो)। जीआरपी के सहायक उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि बुधवार रात ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन से कटा व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन जब शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का अनुमान है कि किसी व्यक्ति ने रात ने रात में किसी समय ट्रेन के सामने आकर खुदकशी की है। मृतक की आयु करीब 40 साल होगी।