बिजनौर (ब्यूरो)। राहुल गांधी के कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई और मिठाई बांटी। कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय के सामने जमकर आतिशबाजी की। जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने देश का विकास किया है। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलती है। संचालन अभिनव अग्रवाल ने किया। इस दौरान यूथ अध्यक्ष हुमायुं बेग, गुलशन कुमार, मुनीश त्यागी, मीनू गोयल, इकबाल, अचल महर्षि, विमला शर्मा, हीरा देवी, प्रेम कुमार, हुकुम सिंह आदि मौजूद रहे।