फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में चेयरमैन पद का टिकट घोषित होने से रार बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा से मुस्लिम के टिकट पर हिंदू कार्यकर्ता मायूस
विज्ञापन

अफजलगढ़। भाजपा से अफजलगढ़ चेयरमैन पद का टिकट घोषित होने से रार बढ़ती दिखाई दे रही है। मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट की घोषणा से जहां पार्टी के हिंदू कार्यकर्ता मायूस हो गए हैं। वहीं मुस्लिम बिरादरी में भी घमासान हो गया है। भाजपा से टिकट लेने को लेकर तीन मुस्लिम दावेदार लाइन में लगे थे। अफजलगढ़ नगर पालिका मुस्लिम बाहुल्य होने की वजह से इस बार अफजलगढ़ चेयरमैन सीट पर भाजपा ने मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव चला है। पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ता सलीम अंसारी की पत्नी शाहना को टिकट देकर कुर्सी जीतने का रणनीति बनाई है। वहीं सपा ने सीट कब्जाने के लिए शाहिद इरशाद को टिकट दिया है। लेकिन शाहना का नाम घोषित होने से भाजपा में रार बढ़ गई है। भाजपा से टिकट मांगने वाली एक दावेदार भाजपा प्रत्याशी शाहना का सगी जेठानी ही है। जबकि मास्टर शमीम अपनी पत्नी रेशमा खातून को टिकट दिलाने की जुगत में लगे थे। सलीम अंसारी अपनी पत्नी शाहना का टिकट बचाने को लेकर नेताओं के पास डेरा डाले हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें