फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं के तीसरे दिन भी धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीसरे दिन भी धरना जारी
विज्ञापन

धामपुर(बिजनौर)। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का सीडीपीओ कार्यालय पर शुक्रवार को तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है। धरना जारी रहेगा । आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबीता देवी , विमलेश, मीनाक्षी शर्मा, अनुज शर्मा , सुधा शर्मा, वीरवती, राखी , मिथिलेश, शमा परवीन, शशि शर्मा, मुनेश , रुक्मिणी , शबनम, नाहिद , ब्लॉक अध्यक्ष उमा रानी ने यूपी और केंद्र की सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। ये दोनों सरकारें आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं के साथ घोर अन्याय कर रही है। जब विधानसभा 2017 के चुनाव हुए थे । तो भाजपा ने संकल्प पत्र में उन्हें 18000 रुपये प्रति माह का मानदेय देने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था। लेकिन प्रदेश में सात महीने बीतने के बाद भी यूपी और केंद्र की सरकार कोई सुध नहीं ली है। जिससे उनमें असंतोष है। यदि सरकार से अपने हक की मांग की जाती है तो सरकार महिला कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसवा रही है। चेताया कि यदि सरकार ने उनकी मांग को नहीं माना तो आंदोलन और तेज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें