फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग दुर्घटना में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ (ब्यूरो)। दो अलग अलग दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।
विज्ञापन

गांव जटपुरा निवासी प्रशांत पुत्र निहाल सिंह बाइक से सुआवाला की दिशा में जा रहा था। जब वह गांव मुहम्मदपुर राजौरी के पास पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बैलगाड़ी से टकरा गई। दुघर्टना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया। वहीं, भुतपुरी पुल के निकट आलमपुर गांवड़ी निवासी डालचंद और एक अज्ञात व्यक्ति आपस में झगड़ रहे थे। जसपुर से टवेरा गाड़ी आ रही थी। सड़क पर झगड़ा करते हुए दोनों को बचाने के चक्कर में चालक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई। दुर्घटना में टवेरा चालक ओमकार घायल हो गया, जबकि डालचंद भी टवेरा की चपेट में आने से घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते तीनों को सीएचसी से उपचार के लिए बाहर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें