छात्रों का पंजीकरण कार्यक्रम घोषित
बिजनौर। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार शासन ने केवल वर्ष 2017 हेतु शैक्षिक सत्र एक जुलाई 2017 से प्रारंभ किए जाने की अनुमति प्रदान की थी। शासनादेश के अनुपालन में शैक्षिक सत्र 2017-2018 हेतु अग्रिम पंजीकरण की समय सारिणी निर्धारित की गई है। संस्था प्रधान कक्षा 9, 11 के छात्र-छात्राओं से प्रति छात्र 50 रुपये अग्रिम पंजीकरण शुल्क वसूलकर चालान के माध्यम से कोषागार में एक मुश्त जमा करके एक अक्टूबर तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। दो अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक अपलोड छात्रों का विवरण चैक किया जाएगा। 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक संशोधन हो सकेगा। फोटोयुक्त नामावली, अन्य प्रपत्र 25 अक्टूबर तक डीआईओएस कार्यालय में जमा करने अनिवार्य हैं।