फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के लिए थाने में हुई शांति समिति की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर(बिजनौर)। ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए थाने में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीएम वीके सिंह ने कहा कि सभी त्योहार शांति और भाईचारे का संदेश देते हैं। कुर्बानी के बाद अवशेषों को खुले में न फेंके और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी करने से बचें। एसडीएम ने नगरपालिका ईओ को ईद से दो दिन पूर्व अवशेषों के लिए स्थान का चयन कर गड्ढे खोदकर उनको दबाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीओ अंशु जैन और प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस का सहयोग करें और त्योहार को शांति से मनाएं। शहर काजी मोहम्मद अली ने लोगों से भाईचारे ओर अमन के साथ त्योहार मनाने को कहा। इस अवसर पर ईद कमेटी के सदर इलियास मंसूरी, व्यापार मंडल के तसलीम अहमद, शाहनवाज मालिक, मौलाना गुलाम नबी, सरदार रवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन सरदार हरभजन सिंह अमन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें