विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट
नहटौर। बसावनपुर विद्युत केन्द्र के अवर अभियंता बृजलाल वर्मा, गोपीचंद शर्मा, रोशनलाल, बाबू सिंह, मुनेश कुमार, देवेन्द्र कुमार की टीम गांव शाहनगर में विद्युत चेकिंग करने गए थे। बिल बकाया होने पर कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। विद्युत टीम की चेकिंग के दौरान ग्रामवासियों में खलबली मची रही। आरोप है कि गांव के जुवेद के परिसर में पहुंचे तो उसने एक अन्य उपभोक्ता के सर्विस केबिल में से उसका केबिल जुड़ा हुआ पाया गया। उक्त केबिल से विद्युत चोरी की जा रही थी। इसी दौरान जुवेद अहमद मौके पर आ गया। गाली गलौज करते हुए छह -सात लोगों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि विद्युत टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। विद्युत टीम ने बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई।