हल्दौर। शनिवार को हल्दौर ब्लॉक प्रमुख के उप चुनाव में नामांकन पत्रों की वापसी होनी थी। लेकिन किसी प्रत्याशी ने भी नाम वापस नहीं कराया। इससे नवादा तुल्ला निवासी आंचल देवी पत्नी चंदप्रकाश व ग्राम पंचायत मुकरपुर खेमा उर्फ बुखारा की सावित्री देवी पत्नी अशोक कुमार दोनों प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। 13 अगस्त की सुबह 11 बजे से शाम तीन तक स्थानीय ब्लॉक कार्यालय में मतदान होगा। इसी दिन शाम को परिणाम घोषित किया जाएगा। कुल 92 ग्राम पंचायतों में 120 बीडीसी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भूमि संरक्षण अधिकारी व निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं किया है। अपने प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने के लिए उनके समर्थकों ने भागदौड़ शुरू कर दी है।