आज नही करेंगे पेट्रोल और डीजल की खरीदारी
बिजनौर। बिजनौर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह और सचिव प्रतीक जैन ने बताया कि एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर पांच जुलाई को पेट्रोल और डीजल की खरीदारी नहीं करेगी। मांग पूरी नहीं होने पर एसोसिएशन जिले के सभी पेट्रोल पंप डीलर 12 जुलाई को डीजल और पेट्रोल की खरीदारी के साथ बिक्री भी नहीं करेंगे।