बारिश से रामगंगा बांध का जल स्तर बढ़ा
कालागढ़ (बिजनौर)। पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बारिश से रामगंगा बांध का जल स्तर बढ़ना शुरू हो गया है। बांध के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार राणा का कहना है कि सुरंगों के गेट बंद कर जलाशय में जल भंडारण शुरू कर दिया गया है। रामगंगा बांध के कैचमेंट एरिया में अब तक 108 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस बार बांध के क्लोजर के कारण जल स्तर काफी नीचे 297.17 मीटर तक लाया गया था। बारिश के कारण जल स्तर 303.02 मीटर पर आ गया है। बारिश अच्छी रही तो इस बार दीपावली पर बिजली उत्पादन के लिए पानी पावर हाउस को दिया जा सकेगा।