पुलिस महकमे में हुआ फेरबदल
बिजनौर (ब्यूरो)। एसपी अतुल शर्मा ने पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर संजय गर्ग को कंट्रोल रूम, पेंशन सेल, किशोर इकाई, नई किरण व महिला सम्मान प्रकोष्ठ, राजकुमार शर्मा को एएसटीयू, आंतरिक जांच प्रकोष्ठ, शिकायत प्रकोष्ठ, वेबसाइट सेल, साइबर सेल का प्रभारी बनाया है। शहर कोतवाली के एसएसआई लव सिरोही को किरतपुर थाने का एसएसआई, किरतपुर के एसएसआई देवेंद्र सिंह धामा को बिजनौर कोतवाली का एसएसआई बनाया है। सत्यवीर सिंह को विशेष जांच प्रकोष्ठ का, शहर कोतवाली राजवीर सिंह को कैफेटेरिया से शहर कोतवाली भेजा है। इनके अलावा 20 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं।