फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के खाते से 33 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। क्षेत्र के गांव पैजनियां निवासी नरपाल सैनी की पत्नी कविता का गांव खासपुरा के भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। महिला के अनुसार उसने अपना एटीएम कार्ड बनवा रखा है। उसके खाते में 33400 रुपये की रकम पड़ी है। रविवार को उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। महिला को बताया गया कि वे बैंक अधिकारी बोल रहे हैं। कथित बैंक अधिकारी ने महिला से उसका एटीएम पिन खाता संख्या व आधार कार्ड नंबर जानकर लिया। कथित बैंक अधिकारी ने महिला को उसका खाता आधार कार्ड से लिंक करने का आश्वासन दिया। मंगलवार की दोपहर महिला अपने खाते से पैसे निकालने बैंक पहुंची। बैंक मैनेजर ने उसके खाते में महज 153 रुपये होने की बात कही। यह सुनकर महिला के होश उड़ गये। वह घर पहुंची। महिला ने इसकी शिकायत यूपी डायल 100 से की। मौके पर पहुंची पुलिस से महिला अपनी रकम वापिस दिलाने को लेकर भिड़ गई। एसआई निजामुद्दीन ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें