फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मालन नदी क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त कराया जाए
विज्ञापन

- केंद्रीय मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भेजा पत्र
नजीबाबाद।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण केंद्रीय मंत्री से मालन नदी को प्रदूषण एवं कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विक्रम सिंह खोबे, जिला उपाध्यक्ष नितिन त्यागी, जिला मंत्री ओमकार चौधरी, कुमुद कुमार ने केंद्रीय मंत्री को पत्र भेजा है। जिसमें बताया गया कि नजीबाबाद से होकर गुजरी मालन नदी की धार के दोनों ओर प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर अवैध कब्जा कर लिया है। कहीं प्लाटिंग की जा रही है, तो कहीं आलीशान मकान बना लिए हैं। इतना ही नहीं नदी में शहर का गंदा पानी डालकर दूषित किया जा रहा है। भाजपा किसान मोर्चा ने मालन नदी का स्वरूप बरकार रखने के लिए केंद्रीय मंत्री उमा भारती से कार्रवाई की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मालन नदी का अस्तित्व बचाने के लिए नदी क्षेत्र का सीमांकन कराने, अवैध कब्जा हटवाने और नदी क्षेत्र में कब्जे के दोषियों के साथ उन राजस्व कर्मचारियों पर भी कार्रवाई करवाने की मांग की है जो भूमाफिया से हमसाज होकर नदी के लिए खतरा बनते आए हैं। केंद्रीय मंत्री उमा भारती को भेज पत्र में नितिन त्यागी, ओमकार चौधरी, कुमुद कुमार, कमल सैनी, महेंद्र सिंह, धीर सिंह आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें