बिजनौर। कृष्णा कॉलेज बिजनौर की ओर से प्रतिभा खोज परीक्षा संपन्न हुई। जनपद बिजनौर के विभिन्न इंटर कॉलेजों से 8111 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रथम, द्वितीय, तृतीय और दक्षता सूची में स्थान पाने वाले विभिन्न छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाएगी। कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेजेस निरंतर इस प्रकार के आयोजन कराता रहता है, ताकि जनपद के छात्र-छात्राएं शैक्षिक, बौद्धिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। महाविद्यालय के संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, निदेशक पवन कुमार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र/छात्राओं को प्रोत्साहित किया। संवाद