फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पहले दिन 7,850 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 2950 रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा
विज्ञापन

- कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच 12 केंद्रों पर संपन्न हुई लिखित परीक्षा
- शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न होने पर अफसर ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पांच दिनों तक चलने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा का शुक्रवार को पहला दिन रहा। सुबह और शाम की दोनों पालियों में 7850 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 2950 ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न होने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।

शुक्रवार की सुबह आठ बजे से जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाने लगा था। सुबह 10 बजे पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली में 3861 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 1539 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। वर्धमान कॉलेज में बनाए गए केंद्र पर सबसे ज्यादा 217 और बिजनौर इंटर कॉलेज में सबसे कम 80 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन




दोपहर तीन बजे से शुरू हुई दूसरी पाली की परीक्षा में 3989 परीक्षार्थी शामिल हुए। 1411 ने परीक्षा छोड़ दी। इस पाली में भी सबसे ज्यादा परीक्षार्थी वर्धमान कॉलेज में 192 अनुपस्थित रहे। बिजनौर इंटर कॉलेज में सबसे कम केवल 58 परीक्षार्थी गैर हाजिर हुए। इस प्रकार दोनों ही पालियों में 2950 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
सिपाही भर्ती की परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने परीक्षा केंद्रों का मुआयना किया। इसके साथ ही सीसीटीवी के कंट्रोल रूम में भी जाकर परीक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव बाजपेई, अपर पुलिस अधीक्षक देहात राम अर्ज और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल भी लगातार भ्रमणशील रहते हुए परीक्षा केंद्रों पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें