क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर घर भेजे 77 मजदूर
नगीना। हरगनपुर के मोती सिंह मेमोरियल क ालेज में क्वारंटीन किए गए 77 मजदूरों को प्रशासन ने रविवार की शाम घरों को भेज दिया। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि नगीना तहसील क्षेत्र के रहने वाले मजदूरों को क्वारंटीन कराया गया था। सभी मजदूर अन्य प्रदेशों से पैदल नगीना पहुंचे थे। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के बाद बस द्वारा उनके घरों तक भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी मजदूरों को घर पर भी 14 दिन तक क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी को 14 दिन के राशन की किट भी उपलब्ध कराई गई है। इस मौके पर तहसीलदार हामिद हुसैन भी मौजूद रहे।