फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सक डा. पति के खिलाफ एसपी से मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला चिकित्सक डा. पति के खिलाफ एसपी से मिली
विज्ञापन

बिजनौर। नजीबाबाद स्थित एक हॉस्पिटल की चिकित्सक डॉ. फरहत जहां बुधवार को स्टाफ के साथ एसपी संजीव त्यागी से मिलीं और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डा. फरहत के अनुसार चार मई 2019 को उसका अपने पति डॉ. दिलशाद से झगड़ा हो गया था। इसके बाद फरहत के भाई नदीम ने डॉ. दिलशाद, उनके भाई इरशाद, पिता हमीद और पुत्र जैद समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसी दिन डॉ. इरशाद ने भी फर्जी घटना दिखाकर पुलिस से हमसाज होकर नदीम, डॉ. आवेश, मसरूर और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। चिकित्सक के मुताबिक उसका पति से तलाक का एक मुकदमा चल रहा है और वह हॉस्पिटल पर भी कब्जा करना चाहता है। पीड़िता ने मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसपी से मिलने वालों में शाहवाज, बिलाल, फरहा, बबीता, अभिलाषा, परवीन शमां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें