फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। मोहल्ला चौधराना स्थित देवता मंदिर में रविवार को आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि ज्ञानपुर के महात्मा काशीनाथ, जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती उवैस अकरम व देवता मंदिर के पुजारी योगी रतिनाथ जी महाराज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उपस्थित मरीजों को संबोधित करते हुए महात्मा काशीनाथ ने कहा की ऐसे आयोजनों से आपसी सद्भाव व भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा की ऐसे आयोजनों से हिंदू-मुस्लिम एकता व भाईचारे का पैगाम जाता है। योगी रतिनाथ जी महाराज ने आल इंडिया पैयामे इंसानियत फोरम नगीना के इस सार्थक प्रयास की सराहना करते हुए कहा की नगर की और भी सामाजिक संस्थाओं को समाज में एकता व भाईचारा कायम करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। मुरादाबाद के डॉ अलाउद्दीन, डॉ सारिका, डॉ आकाश अग्रवाल व डॉ प्रतीक कालरा ने 450 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और निशुल्क दवाइयां भी दी। फोरम के अध्यक्ष मुफ्ती फ़ुजैल, दानिश, समाजसेवी तंजील आलम, मोहम्मद दिलशाद, मोहम्मद इजहार, आसिफ, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद तारिक़, मोहम्मद अफ्फान, मोहम्मद शारिक, मोहम्मद अनस, मुरसलीन, मोहम्मद जावेद, हाजी तंजील आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें