फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस वे से बिजनौर को जोड़ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नगर कल्याण समिति ने मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेस वे से बिजनौर को भी जोड़ने की मांग की है। इस संबंध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ को दिया है। ज्ञापन में बताया कि गंगा एक्सप्रेस वे से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों को जोड़ा जा रहा है। लेकिन इस योजना में बिजनौर जिले का नाम नहीं है। जबकि गंगा का जिले से सदियों से नाता है। बिजनौर गंगा नदी के तट पर ही बसा हुआ है। यह राजा भरत की जन्मस्थली है जिनके नाम पर देश का नाम भारत पड़ा। विदुर कुटी बिजनौर में है। यहां महाभारत काल का पौराणिक मंदिर है और इस स्थान के सौंदर्यकरण का आदेश शासन पहले ही दे चुका है। गौमुख से गंगा पहाड़ी रास्तों से होते हुए ऋषिकेश व हरिद्वार के बाद मैदानी इलाकों में सर्वप्रथम बिजनौर से ही अपना सफर शुरू करती है। बिजनौर पिछड़ा हुआ जिला है लेकिन गंगा एक्सप्रेस वे से जुड़ने पर इसका सर्वांगीण विकास होगा। बिजनौर में रहने वालों की भावनाएं गंगा से जुड़ी हैं। इस दौरान समिति अध्यक्ष राजुल त्यागी, सचिव अनीता चौधरी, संरक्षक डा.मीना बख्शी, संदीप भटनागर, अशोक निर्दोष, सुमन चौधरी, यादराम चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें